IPL 2024 का फाइनल आज, क्या कोलकाता की टीम तीसरी बार जीतेगी खिताब, या सनराइजर्स मार लेगी मैदान ? पढ़िए पूरी ख़बर

IPL 2024 का फाइनल आज, क्या कोलकाता की टीम तीसरी बार जीतेगी खिताब, या सनराइजर्स मार लेगी मैदान ? पढ़िए पूरी ख़बर

आज आईपीएल 2024 का महामुकाबला है। और साथ ही आज आईपीएल 2024 का चैंपियन भी मिल जाएगा। आज तय हो जाएगा कि कोलकाता और हैदराबाद में से कौन विजेता बनेगा। करीब 66 दिन के इस टूर्नामेंट का आज फाइनल है। जिसमें एक तरफ कोलकाता की टीम है जो 2012 और 2014 में दो बार खिताब अपने नाम कर चुका है। दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम है जिसने 2016 में टूर्नामेंट जीता था। कोलकाता ने 2012 और 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में ये टूर्नामेंट जीता था आज की तारीख में गौतम गंभीर टीम के मेंटर हैं। और आज भी वो टीम को आईपीएल सीजन जिताने के मुकाम पर खड़े हैं। टीम को बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर लीड कर रहे हैं। और उनकी कप्तानी में ही टीम फाइनल तक पहुंची है।

दूसरी ओर हैदराबाद की टीम 2016 में खिताब जीतने के बाद दूसरी बार ये कारनामा करना चाहेगी।

हैदराबाद टीम का नेतृत्व पैट कमिंस कर रहे हैं। जिनकी टीम के बैटर्स ने ऐसा आक्रामक खेल दिखाया है कि सबको हैरान करके रखा है। टीम के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की तूफानी पारियों ने सबको हैरत में डाल दिया है। अब ऐसे में ये तो तय है कि आज का फाइनल मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने वाला है। क्योंकि एक तरफ अनुभवी और बेहतरीन रणनीतिकार गौतम गंभीर हैं, दूसरी ओर पैट कमिंस भी मुश्किल परिस्थितियों से निपटने में माहिर हैं वो जानते हैं कि मुश्किल माहौल से टीम को कैसे निकालना है।

आपको बता दें कि इससे पहले दोनों टीमें क्वालिफायर में आपस में भिड़ चुकी हैं जिसमें कोलकाता ने सनराइजर्स को अपनी बेहतरीन बॉलिंग के बल पर हराया था। अब ऐसे में हैदराबाद टीम को ये देखना होगा कि वो कोलकाता की बॉलिंग के कैसे पार पाएगी। क्योंकि हैदराबाद की टीम की बैटिंग तो बेहतरीन है लेकिन अगर बैटर टिक नहीं पाए तो फिर मुश्किल हो सकती है। ऐसे में बात करें कि केकेआर के पास कौन-कौन से खिलाड़ी हैं तो सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, श्रेयस और वेंकटेश अय्यर जैसे मैच विनर खिलाड़ी केकेआर की टीम हैं। इसके साथ ही वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा जैसे तेज गेंदबाज और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिनर हैं। क्वालिफायर वन में मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए थे और ट्रेविस हेड को चलता किया था। अब फाइनल में भी जाहिर की उनसे उम्मीदें होंगी। लेकिन अगर कहीं ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा मैदान में जम गए तो जरूर कोलकाता की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्योंकि इस जोड़ी ने इस आईपीएल सीजन में कमाल का खेल दिखाया है। इसके अलावा नीतीश रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और जयदेव उनादकट ने भी अपने प्रदर्शन से सबको इंप्रेस किया है।

चलिए बात करते हैं कि दोनों टीमों में कौन-कौन से खिलाड़ी होंगेः

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नीतिश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, साकिब हुसैन, मुजीब उर रहमान, गट एटिकिंसन, अल्लाह गजांफर ।

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन , एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, मयंक मार्कंडेय, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, ग्लेन फिलिप्स , राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, उपेंद्र यादव, जे सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को यानसेन, आकाश महाराज सिंह, मयंक अग्रवाल।